मनोरंजन

बॉलीवुड के सबसे रईस अभिनेता बने शाहरुख खान

वेब डेस्क : बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर अभिनेताओं में से एक शाहरुख खान हाल ही में दुनिया के सबसे रईस अभिनेता बने हैं। रईसी के मामले में उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड और भारत बल्कि दुनियाभर के एक्टर्स को पछाड़ दिया है। उनकी टोटल नेटवर्थ 12 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। लेकिन, शाहरुख ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी गौरी खान भी बेहद अमीर हैं। अमीरी के मामले में वो ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण जैसी टॉप एक्ट्रेसेस से भी काफी आगे हैं।

शाहरुख खान और गौरी खान को बॉलीवुड के सबसे पावर कपल के रूप में देखा जाता है। जहां शाहरुख अपनी एक्टिंग के साथ ही अमीरी से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। तो वहीं गौरी खान भी इस मामले में बिल्कुल पीछे नहीं हैं। कई बड़ी फिल्मी दिग्गजों से भी ज्यादा गौरी की संपत्ति है. चलिए जान लेते है। कि आखिर शाहरुख की पत्नी कितनी अमीर हैं।

गौरी खान की नेटवर्थ अपने पति शाहरुख खान की तरह गौरी खान फिल्म या एक्टिंग फील्ड से नहीं जुड़ी हुई हैं। लेकिन फिर भी वो काफी रईस हैं। वो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। जबकि अब वो मुंबई में रेस्तरां भी चला रही हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक रेस्तरां ‘टोरी’ की शुरुआत की थी। उनकी गिनती सक्सेसफुल बिजेनसवुमेन के रूप में होती हैं। इसके अलावा वो प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज की को-ओनर भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टोटल नेटवर्थ 1600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। वो सालाना 100 करोड़ तक कमा लेती हैं।

कई मशहूर हस्तियों का घर किया डिजाइन इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपनी बड़ी और खास पहचान बना चुकीं शाहरुख की वाइफ गौरी ने अब तक कई मशहूर हस्तियों का घर डिजाइन किया है। इनमें रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, मुकेश अंबानी, रोबेर्टो केवाली, जैकलीन फर्नांडिस और राल्फ लॉरेन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper