छत्तीसगढ़

जेसीआई वामा द्वारा आयोजित नारी संगम कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

जेसीआई वामा द्वारा आयोजित नारी संगम कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा महिलाओं के नेतृत्व, व्यक्तित्व, संतुलन एवं जीवन में सकारात्मकता को समर्पित भव्य आयोजन “नारी संगम – सीजन 3” का आयोजन 03 जुलाई 2026, शुक्रवार, शाम 4:00 बजे, पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज, रायपुर में किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस विशेष अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया था। कल इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश अग्रवाल जी सहित संस्था की अध्यक्ष जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा, फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वाढेर, पास्ट प्रेसिडेंट आस्था बाफना, प्रोग्राम डायरेक्टर दीया मूलचंदानी एवं सचिव प्रीति अग्रवाल द्वारा सौजन्य भेंट की गई, जिसमें नारी संगम कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री जी ने आयोजन के उद्देश्य की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अपनी सकारात्मक स्वीकृति प्रदान करते हुए आने की पुष्टि की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और अधिक प्रेरणादायी एवं विशेष बनाएगी।

नारी संगम का यह तीसरा संस्करण केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं को एक मंच पर लाकर नेतृत्व, संतुलन, आत्मविश्वास एवं नई संभावनाओं से जोड़ने का एक प्रयास है। इस वर्ष का विषय “लव यू ज़िंदगी – नेतृत्व की उड़ान • संतुलन की पहचान • खुशियों भरी मुस्कान” रखा गया है।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर पीपीपी जेएफआर, जेसीआई सीनेटर राजेश अग्रवाल जी का प्रेरक एवं ऊर्जावान प्रशिक्षण सत्र रहेगा, जो प्रतिभागियों को जीवन, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास के नए आयामों से जोड़ेगा।

कार्यक्रम में लगभग 300 संस्थाओं से 3000 महिलाओं की सहभागिता अपेक्षित है। साथ ही उपस्थित महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे तथा विभिन्न संस्थाओं का सम्मान एवं आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

चैप्टर कन्वेनर रूपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जेसीआई सीनेटर जया अरोड़ा एवं सभी सीनियर्स के नेतृत्व में सदस्य आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका