टेक्नोलॉजी
Trending

10 साल की वारंटी वो भी फ्री, इस कंपनी ने उड़ाई कंपिटिटर की नींद, ग्राहक दौड़कर आएंगे बाइक और स्कूटर खरीदने  

देश की दिग्गज टू व्हीलर मैन्युफैक्चर्र कंपनी Yamaha India ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिससे ग्राहक दौड़ कंपनी की मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीदने आएंगे. Yamaha India को भारत में 4 साल पूरे हो गए हैं. 4 साल पूरा करने के बाद अब कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त डील का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने सभी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स पर 10 साल तक वारंटी देने का दावा कर रही है. कंपनी ने अपने सभी मेड इन इंडिया मोटरसाइकिल और स्कूटर्स पर इस वारंटी का ऐलान किया है. ये कंपनी के चालू प्रीमियम ब्रांड स्ट्रैटेजी के तहत लिया गया फैसला है.

कस्टमर्स को मिलेगी 10 साल की वारंटी

कंपनी ने जानकारी दी है कि यामाहा की मोटरसाइकिल और स्कूटर खरीदने वाले लोगों को 10 साल की वारंटी मिलेगी. इसमें 2 साल की वारंटी स्टैंडर्ड है और 8 साल की वारंटी एक्सटेंडेड वारंटी होगी. इसमें इंजन और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स शामिल हैं. इसके अलावा फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम को भी शामिल किया गया है.

कितने किलोमीटर की वारंटी
इस ऐलान के बाद यामाहा इंडिया इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा वारंटी देने वाली कंपनी बन जाएगी. अब कंपनी अपने हाइब्रिड स्कूटर (Ray ZR Fi, Fascino 125 Fi) और मैक्सी स्पोर्ट्स स्कूटर Aerox 155 Version S के लिए 1 लाख किलोमीटर की वारंटी प्रोवाइड कर रहा है. इसके अलावा मेड इन इंडिया मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो, जिसमें FZ Series, R15 और MT-15 शामलि है, तो 1.25 लाख किलोमीटर तक की कुल वारंटी दी जाएगी.

नहीं देनी होगी कोई कीमत
खास बात ये है कि इस एडिशनल वारंटी के लिए कस्टमर्स को कोई अतिरिक्त कीमत को नहीं चुकाना पड़ेगा. हालांकि ये एक लिमिटेड पीरियड के लिए ही वैलिड है. ये पहल कंपनी के प्रोडक्ट क्वालिटी और लंबे समय के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है. हालांकि एक शुरुआती समय के बाद, एक्सटेंडेड वारंटी के लिए कुछ पैसे का भुगतान करना होगा.

इसके अलावा कंपनी की ओर से ये भी ऐलान किया गया है कि ये एक्सटेंडेड वारंटी दूसरे ऑनर को भी ट्रांसफर हो सकती है. इससे यामाहा के प्रोडक्ट्स की रिसेल वैल्यू बढ़ जाएगी, जो कंपनी के प्रोडक्ट क्वालिटी में ग्राहकों का कॉन्फिडेंस बढ़ाएगी.

इन वजहों से लाई कंपनी ये पॉलिसी
– एश्योरेंस ज्यादा मिले
– लंबे समय तक निर्भरता
– ऑनरशिप एक्सपीरियंस के दौरान वैल्यू बढ़े

कैसा रहा Yamaha India का सफर?
कंपनी को भारत में 40 साल पूरे हो चुके हैं. इन 40 साल में कंपनी ने भारत में भरोसेमंद मोबिलिटी के तौर पर काम किया है. कंपनी ने परफॉर्मेंस, स्टाइल और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया है.

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper