RADA
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 110 मदरसों पर लगा ताला

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देहरादून। धामी सरकार का उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। अब तक पूरे राज्य में 110 मदरसों को सील किया जा चुका है। गुरुवार को उधम सिंह नगर जनपद में 16 और हरिद्वार में दो अवैध मदरसों को सील कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश साफ है कि प्रदेश के मूल स्वरूप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों में संलिप्त होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

पिछले एक माह से उत्तराखंड प्रशासन अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। यह मदरसे बिना सरकार की अनुमति के संचालित किया जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। इसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

प्रशासन ने इस बात की भी जांच शुरू कर दी है कि इतने बड़े पैमाने पर संचालित हो रहे इन अवैध मदरसों के पीछे किसका हाथ है और यहां पर छात्रों को किस प्रकार की तालीम दी जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

गुरुवार को रुद्रपुर में 4, किच्छा में 8, बाजपुर में तीन, जसपुर में एक और हरिद्वार में दो मदरसों को सील किया गया है। इससे पहले देहरादून, पौड़ी में भी बड़े स्तर पर अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 92 मदरसों को सील किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका