RADA
राज्य

तेलंगाना में भारी बारिश के चलते 13 लोगों की मौत

तेलंगाना में भारी बारिश के चलते 13 लोगों की मौत

तेलंगाना के कई इलाकों में रविवार रात आए तेज आंधी-तूफान व भारी बारिश की चपेट में आकर 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य की राजधानी हैदराबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश ने कहर बरपाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें Inspection of rain water harvesting system, investigation of harvesting of big institutions

बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान रेमल के कारण आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश में 13 लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं से पेड़ उखड़ गए, बिजली और संचार टावर क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात व बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

ये खबर भी पढ़ें : Foods to Avoid Summer: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए इन फूड्स से बनाएं दूरी

अकेले नगरकुर्नूल जिले में सात मौतें हुईं। हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों से चार और मेडक से दो लोगों की मौत की खबर है। तेज़ आंधी ने नागरकर्नूल, मेडक, रंगारेड्डी, मेडचल मल्काजगिरी और नलगोंडा जिलों में भारी विनाश किया।

ये खबर भी पढ़ें : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन कल, 485 प्रतिभागी दो पालियों में देंगे माॅक टेस्ट

नगरकुर्नूल जिले के तंदूर गांव में एक निर्माणाधीन पोल्ट्री शेड गिरने से पिता-पुत्री समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान किसान मल्लेश (38), उनकी बेटी अनुषा (12), मजदूर चेन्नम्मा (38) और रामुडु (36) के रूप में हुई। चार अन्य घायल हो गए। इसी जिले से तीन अन्य मौतें हुईं। इनमें से दो की मौत बिजली गिरने से हुई।

ये खबर भी पढ़ें : वॉट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो के लिए आ रहा है बेहद खास फीचर

हैदराबाद के बाहरी इलाके शमीरपेट में, मोटरसाइकिल पर जा रहे दो लोगों पर पेड़ गिर गया। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनंजय (44) और नागिरेड्डी रामी रेड्डी (56) के रूप में हुई।

हैदराबाद के हाफ़िज़पेट इलाके में, मोहम्मद रशीद (45) और मोहम्मद समद (3) की उस समय मौत हो गई, जब तेज आंधी के कारण पड़ोसी घर की छत से उन पर ईंटें गिर गईं। आंधी के साथ बारिश ने महबूबनगर, जोगुलाम्बा-गडवाल, वानापर्थी, यदाद्री-भोंगीर, संगारेड्डी और विकाराबाद जिलों को भी प्रभावित किया।

कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ट्रांसमिशन और वितरण लाइनें टूट गईं। बिजली के तारों पर पेड़ की शाखाएं गिर गईं। खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और उखड़ गए। कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स व मोबाइल टावर सड़कों और घरों पर गिर गए।

ये खबर भी पढ़ें : वॉट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो के लिए आ रहा है बेहद खास फीचर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका