छत्तीसगढ़

1980s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80 के दशक का AI फोटो ट्रेंड, साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने शेयर की तस्वीरें

1980s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक की यादें ताजा करने वाला AI फोटो ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से 1980 के दशक के लुक में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब इस ट्रेंड का क्रेज छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने 80s रेट्रो लुक में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

नेपाल आपदा में भारत बना मददगार, 130 टन राहत सामग्री भेजी; लापता लोगों की तलाश और DNA टेस्टिंग में भी जुटीं टीमें

साय कैबिनेट के सभी मंत्रियों की तस्वीरें (1980s Retro Trend)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय.
उप मुख्यमंत्री, अरुण साव.
उप मुख्यमंत्री, विजय शर्मा.
मंत्री, रामविचार नेताम.
मंत्री, दयालदास बघेल.
मंत्री, केदार कश्यप .
मंत्री, लखनलाल देवांगन.
मंत्री, श्यामबिहारी जायसवाल.
मंत्री, ओ.पी. चौधरी
मंत्री, टंकराम वर्मा.
मंत्री, लक्ष्मी राजवाड़े.
मंत्री, गजेंद्र यादव
मंत्री, गुरु खुशवंत साहेब.
मंत्री, राजेश अग्रवाल.

दरअसल, 1980s Retro Trend एक तरह का AI फोटो ट्रेंड है। इसमें लोग अपनी मौजूदा फोटो को AI टूल की मदद से 80 के दशक के अंदाज में बदलते हैं। AI तस्वीर में उस दौर के फैशन, कपड़े, हेयरस्टाइल, फोटो क्वालिटी, कलर टोन और बैकग्राउंड को शामिल करता है। यही वजह है कि तैयार तस्वीर पुराने जमाने की फोटो जैसी दिखाई देती है। इस ट्रेंड में कोई अपनी तस्वीर को पुराने फिल्मी अंदाज में बदल रहा है, तो कोई 80 के दशक की शादी, कॉलेज या पारिवारिक तस्वीर जैसा लुक तैयार कर रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर होने के बाद लोग इन्हें पसंद करने के साथ-साथ अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी टैग कर रहे हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper