छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज देखेंगे ‘हनुमान अंश’, फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में होंगे शामिल

नई दिल्ली: 7 अगस्त को एक फिल्म रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ जिसने देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर कई धुरंधरों को पछाड़ दिया, क्योंकि इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर डाली. फिल्म की इतना चर्चा हो रही है कि अब छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी फिल्म हनुमान अंश देखने जा रहे हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वो आज शाम को एक निजी मॉल में फिल्म देखेंगे, उनके मंत्री भी इस फिल्म को देखने जाएंगे. महज 2 करोड़ बजट मे बनी ये फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि शायद वो इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दें.

