RADA
पंजाब
Trending

पंजाब में 10 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने विदेश-आधारित तस्कर जस्सा द्वारा चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय नार्काे-तस्करी मॉड्यूल के भारत-आधारित दो गुर्गों को गिरफ्तार करके इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों के कब्जे से 10 किलो हेरोइन और एक लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के मजीठा रोड स्थित इंद्रा कालोनी के निवासी गुरपिंदर सिंह और अमृतसर के चक्क मिश्री खान के निवासी साजन के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल (पीबी-02-ईएम-2025), जिसका उपयोग वे नशों की तस्करी के लिए कर रहे थे, को जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विदेश-आधारित आरोपित जस्सा नशों और हथियारों का तस्कर है, जो थाना एसएसओसी अमृतसर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट और असला एक्ट के तहत कई केसों में वांछित है।

सीआई अमृतसर द्वारा पिछले दस दिनों में बेनकाब किया गया यह तीसरा मॉड्यूल है, जिसे विदेश आधारित तस्कर जस्सा द्वारा चलाया जा रहा था। इससे पहले उक्त तस्कर जस्सा के गुर्गे अभिषेक को सात पिस्तौलों और 1.5 लाख रुपये सहित गिरफ्तार किया गया था और इसके कुछ दिन बाद पुलिस टीमों ने जस्सा के फरार साथी जोधबीर सिंह उर्फ जोधा के ठिकाने से पांच किलो हेरोइन बरामद की थी।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपित गुरपिंदर और साजन अमृतसर के ऐस्कार्ट अस्पताल के पास बाईपास वाले इलाके में किसी दूसरे पक्ष को हेरोइन की बड़ी खेप पहुंचाने जा रहे हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों ने खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे अपने मोटरसाइकिल पर खेप की डिलीवरी करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपितों की तलाशी के दौरान पुलिस को उनसे 10 किलो हेरोइन और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित अपने विदेश-आधारित संचालक जस्सा के निर्देशों पर नशों की खेप पहुंचाने जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस केस में अगले-पीछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगामी जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों व बरामदगियों की संभावना है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका