
नगर निगम मुख्यालय पहुंचे 22 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारीगण , आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा से की चर्चा
रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर 22 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारीगण रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन पहुंचे एवं नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा से चर्चा की. नगर निगम आयुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों को नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में संचालित विकास योजनाओं और लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में अवगत करवाया. आयुक्त के निर्देश पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में संचालित लोकप्रिय नालंदा परिसर और तक्षशिला लाइब्रेरी, ऐतिहासिक बूढ़ातालाब ( स्वामी विवेकानंद सरोवर) के सौंदर्यीकरण सहित अन्य जनहितेषी कार्यों के जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गयी.


