RADA
व्यापार

24 कैरेट सोना 85 हजार पार, 22 कैरेट ने लगाई 78 हजार के ऊपर छलांग

नई दिल्ली। दो दिन की मामूली गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत मे जोरदार तेजी नजर आ रही है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना 85 हजार रुपये के स्तर को और 22 कैरेट सोना 78 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

सोना आज 1,070 रुपये से लेकर 1,170 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। कीमत में आई इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 85,210 रुपये से लेकर 85,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 78,110 रुपये से लेकर 78,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

हालांकि चांदी की कीमत में आज 900 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 98,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें : यामाहा RX100 जिसे 2025 के लिए किया रीबिल्ड

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 85,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 78,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : मारुति सुजुकी 125cc नई 2025, 47 किमी/लीटर के साथ

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 85,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 78,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 78,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : CMAT Answer Key 2025: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई रिलीज

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 85,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 78,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 85,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 78,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : महिलाओं के ऑफिस वियर के लिए स्मार्ट विकल्प।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 85,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 78,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 78,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 85,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 78,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CMAT Answer Key 2025: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर हुई रिलीज

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 85,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 78,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : पेमेंट अब मोबाइल से नहीं, काम से ही हो जाएंगे पैसे

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका