Join us?

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों में लू चल रही है और लू के कहर से तीन लोगों की अब तक मौत भी हो गई है। गुरुवार को प्रदेश में मुंगेली सर्वाधिक गर्म रहा, एडब्ल्यूएस मुंगेली का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिन भी झुलसाने वाले रहेंगे तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों लू का कहर बरसेगा।

ये खबर भी पढ़ें : सरकारी राशन दुकानों में अनियमितता, 16 को नोटिस

गुरुवार को भी प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा और तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया। दिन के साथ ही अब रात में भी गर्म हवाएं चलने लगी है और मौसम विभाग भी लगातार लू को लेकर अलर्ट कर रही है। विभाग का कहना है कि लोग सुरक्षा के उपाय करते हुए ही घर से बाहर निकले। इन दिनों अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है और झुलसाने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी के मामले में मई आखिरी सप्ताह की यह गर्मी पिछले करीब पांच से छह वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें Integration with police to make child helpline effective

केरल में मानसून का प्रवेश, बस्तर में बारिश के आसार

मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार मानसून का केरल प्रवेश हो चुका है। मानसून के उत्तरी सीमा अमीनी,कन्नूर, कोयंबटूर, कन्याकुमार, अगरतला, धुबरी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार 31 मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण भाग में रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें : एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों को दी गई चेतावनी, RBI गवर्नर ने कही ये बात

यह रहा अधिकतम तापमान

रायपुर 46.8 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर 46.4 डिग्री सेल्सियस

जगदलपुर 40.7 डिग्री सेल्सियस

ये खबर भी पढ़ें : निःशुल्क रोग निवारण शिविरों का आयोजन

अंबिकापुर 43.9 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा रोड 43.4 डिग्री सेल्सियस

राजनांदगांव 46.0 डिग्री सेल्सियस

ये खबर भी पढ़ें : अनन्या पांडे ने आदित्य संग ब्रेकअप के बीच कही ये बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
देश भर में मशहूर लिट्टी चोखा कावड़ यात्रा में जानें भूतेश्वर मंदिर के बारे में बारिश में पौधों का सुरक्षा कवच बन जाएगा 10 रुपये का पाउडर