RADA
छत्तीसगढ़
Trending

पाबंदी के बावजूद मांस बेचते पकड़े गए 4 दुकानदार, निगम ने पुलिस संग वसूला जुर्माना

रायपुर – आज महावीर जयन्ती के पावन पर्व अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में मांस – मटन विक्रय पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिबंध होने के बाद भी सतत पर्यवेक्षण के दौरान नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नम्बर 52 के क्षेत्र में न्यू राजेन्द्र नगर में सड़क पर मछली – मुर्गा विक्रय करते मिले 4 सम्बंधित फुटकर मांस विक्रेताओं को प्रतिबंध आदेश का पालन करने समझाईश दी गयी, किन्तु जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक  यशवंत बेरिहा द्वारा समझाईश देने के बाद भी मांस – मटन विक्रय जारी रखे जाने पर सम्बंधित न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस थाना बल के सहयोग से सम्बंधित 4 मांस विक्रेताओं पर कुल 2 हजार रूपये की जुर्माना कार्यवाही नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही और जोन 10 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सम्बंधितों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए की गयी और सड़क मार्ग पर लगायी गयी मछली – मुर्गा दुकाने तत्काल बन्द करवाकर महावीर जयंती के पावन पर्व अवसर पर मांस- मटन विक्रय पर राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 10 अप्रैल को लगाए गए प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन स्थल पर तत्काल करवाया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका