
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण कल 17 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 9 हज़ार 873 मतदान केंद्र बनाए हैं.
प्रथम चरण के चुनाव में पंच पद हेतु 60 हज़ार 203 अभ्यर्थी, सरपंच पद हेतु 14 हज़ार 646 अभ्यर्थी,जनपद पंचायत सदस्य हेतु 4 हज़ार 5 87 अभ्यर्थी एवं जिला पंचायत सदस्य हेतु 702 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में कल 17 फ़रवरी को 27 हज़ार 210 पंच, 3 हज़ार 605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य तथा 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होगा.
