RADA
टेक्नोलॉजी

SBI : आपके पास एसबीआई के ग्राहक हैं तो इन बदलावों के बारे में जरूर जान लें

SBI : आपके पास एसबीआई के ग्राहक हैं तो इन बदलावों के बारे में जरूर जान लें

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर्स को बड़ा झटका दिया है. अगर आपके पास भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो इन बदलावों के बारे में जरूर जान लें. दरअसल स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (State Bank of India) ने कुछ डेबिट कार्ड पर एनुअल मेंटेनेस चार्ज में बड़ा बदलाव किया है. डेबिट कार्ड पर बढ़ा हुआ एनुअल मेंटेनेस चार्ज 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगा. उपलब्ध जानकारी के अनुसार क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के लिए वर्तमान वार्षिक रखरखाव शुल्क 1 अप्रैल से संशोधित किया जाएगा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यहां चेक करें नए रेट्स

युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माई कार्ड (इमेज कार्ड) जैसे डेबिट कार्ड के लिए, सालाना रखरखाव मौजूदा रु.175+जीएसटी से 250+जीएसटी रुपये तक बढ़ाया गया है.

क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल, कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड समेत कई कार्डों के लिए annual maintenance charge इस समय रु.125+जीएसटी है, जो बढ़ाकर रुपये 200+जीएसटी कर दिया गया है.

प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए सालाना रखरखाव जहां अभी 250 रुपये+जीएसटी है तो अब इसे बढ़ाकर 325+जीएसटी रुपये कर दिया गया है.

प्राइड प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड जैसे भारतीय स्टेट बैंक डेबिट कार्ड के लिए पूरे साल का रखरखाव शुल्क रु. 350+जीएसटी से बढ़ाकर 425+जीएसटी तक कर दिया गया है.

SBI डेबिट कार्ड के लिए सालाना मेंटीनेंस चार्ज चेक करने के लिए, आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या बैंक की ग्राहक सेवा से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, अकाउंट ओपन करते समय या बैंक की वेबसाइट पर दिए गए नियमों और शर्तों में लागू चार्ज के बारे में जानकारी होनी चाहिए. डेबिट कार्ड के प्रकार और स्पेशल अकाउंट प्रकार के आधार पर चार्ज अलग होते हैं.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका