RADA
व्यापार

Business News : देश के बुनियादी उद्योगों की बढ़ी ग्रोथ

Business News : देश के बुनियादी उद्योगों की बढ़ी ग्रोथ

देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ में इजाफा हुआ है। फरवरी में ग्रोथ 6.7 फीसदी रही। बुनियादी उद्योगों की यह वृद्धि दर इस साल जनवरी के मुकाबले ज्‍यादा है। जनवरी में ग्रोथ 4.1 फीसदी थी। आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। बीते वर्ष फरवरी में यह 7.4 फीसदी थी। गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकार ने कहा, ‘फरवरी 2024 में कोयला, प्राकृतिक गैस, सीमेंट, स्टील, कच्चे तेल, बिजली और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की गई।’

क‍िस सेक्‍टर का कैसा हाल?
कोयला सेक्‍टर में 11.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 9 फीसदी थी। इसी तरह कच्चे तेल क्षेत्र में सालाना आधार पर 4.9 फीसदी की गिरावट के मुकाबले 7.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। इस्पात और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर सालाना 12.4 और 8.2 फीसदी से घटकर 8.4 फीसदी और 6.3 फीसदी हो गई। हालांकि, फरवरी 2024 में सीमेंट में 10.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो फरवरी 2023 में 7.4 फीसदी थी। कुल मिलाकर इन क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी में घटकर 7.7 फीसदी रही, जो बीते वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-फरवरी में 8.2 फीसदी थी।

आईआईपी में कोर सेक्‍टर की क‍ितनी ह‍िस्‍सेदारी?
प्राकृतिक गैस में ग्रोथ फरवरी 2024 में 11.3 फीसदी रही। फरवरी 2023 में यह 3.1 थी। रिफाइनरी उत्पादों में पिछले साल के 3.3 फीसदी से घटकर पिछले महीने में 2.6 फीसदी रह गई। देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में आठ प्रमुख क्षेत्रों का योगदान 40.27 फीसदी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका