होस्ट मिनी माथुर का खुलासा, प्रोड्यूसर ने इस वजह से किया बाहर
होस्ट मिनी माथुर का खुलासा, प्रोड्यूसर ने इस वजह से किया बाहर
इंडियन टीवी शोज के पक्के फैन्स मिनी माथुर का चेहरा कभी नहीं भूल सकते. एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुकीं मिनी ने टीवी पर कई बड़े रियलिटी शोज होस्ट किए हैं. फेमस म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन में आईं मिनी माथुर ने, इस शो के 6 सीजन होस्ट किए हैं. मिनी इंडियन टीवी के उन शुरुआती चेहरों में से हैं, जिन्होंने बतौर होस्ट अपने काम से जनता को खूब इम्प्रेस किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शो होस्ट करने के मामले में 28 साल का अनुभव रखने वाली मिनी ने कहा है कि आजकल बतौर होस्ट किसी स्किल की जरूरत नहीं है. मिनी ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए ये भी बताया कि एक बड़े शो पर उन्हें रिप्लेस करते हुए प्रोड्यूसर्स ने ऐसी वजह गिनाई थी, जिससे उनका दिल ही टूट गया था.
शॉर्टकट में कामयाबी खोज रहे शोज
मिनी ने आजकल चल रहे रियलिटी शोज के होस्ट्स की स्किल पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब इंडस्ट्री टीवी होस्ट तैयार करने में इन्वेस्ट करती थी. हिंदुस्तान टाइम्स से एक बातचीत में उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि किसी स्किल की जरूरत ही नहीं है. जिसके बड़े सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं या जो पॉपुलर डेली सॉप में एक्टिंग कर रहा हो बस उसे उठा लीजिए, टेलीप्रोम्प्टर में शब्द ठूंस दीजिए और होस्ट तैयार कर लीजिए. और चूंकि ये प्रेजेंटर टीवी होस्ट बनने के लिए कमिटेड नहीं हैं, इसलिए सबसे कॉमन लोगों को अपील करने के लिए प्रोड्यूसर्स को शो में बेकार की तमाशेबाजी भरनी पड़ती है.’

