
नरेंद्र मोदी ने इसाक हर्जोग से की मुलाकात, भारत-इजराइल साझेदारी पर चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यरुशलम में इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग से मुलाकात में भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग और पश्चिम एशिया में शांति व स्थिरता के प्रयासों पर चर्चा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा
प्रधानमंत्री ने 2017 में अपनी इजराइल यात्रा और 2023 में दुबई में राष्ट्रपति हर्जोग के साथ हुई पिछली मुलाकातों को गर्मजोशी से याद किया। दोनों नेताओं ने कहा कि भारत-इजराइल संबंधों को “शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक ले जाना द्विपक्षीय संबंधों में एक नई शुरुआत है। यह दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और विशेष मित्रता को दर्शाता है।
विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर संतोष
दोनों नेताओं ने व्यापार और प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं उद्यम, रक्षा और सुरक्षा तथा आतंकवाद-रोधी सहयोग के क्षेत्रों में जारी साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया।
क्षेत्रीय मुद्दों और शांति पहल पर चर्चा
नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। गाजा शांति योजना के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए जारी प्रयासों की प्रगति पर संतोष जताया।
पर्यावरणीय पहल के तहत पौधारोपण
दोनों देशों के साझा पर्यावरणीय मूल्यों को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हर्जोग और प्रथम महिला के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति भवन के उद्यान में एक पौधा रोपा।
आतिथ्य के लिए आभार
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति हर्जोग को उनकी गर्मजोशी, आतिथ्य सत्कार और भारत-इजराइल साझेदारी के प्रति उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

