
होली को बनाना है खास, तो खस्ता नमक पारे बनाएं, बड़े चाव के साथ खाएंगे सभी मेहमान
होली के त्यौहार पर गुझिया, मठरी और नमक पारे बनाए जाते हैं। आज हम आपको नमक पारे की रेसिपी के बारे में बताएंगे। अगर आप घर पर नमक पारे बनाना चाहते हैं, तो आपको 500 ग्राम मैदा, हाफ कप रिफाइंड तेल, स्वाद के हिसाब से नमक, हाफ चम्मच अजवाइन, जरूरत के हिसाब से तेल और चुटकी भर मीठे सोडे की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप होली स्पेशल नमक पाने बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहला स्टेप- सबसे पहले एक परात में मैदा निकाल लीजिए। अब इसी परात में नमक, अजवाइन और मीठा सोडा भी निकाल लीजिए।
दूसरा स्टेप- आपको इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। इसके बाद परात में तेल एड कर सब चीजों को मिला लीजिए।
तीसरा स्टेप- जब आटे में मोयन अच्छे से मिल जाए, तब आपको आटे का गोला बनाकर देखना है कि आटा बंध पा रहा है या नहीं। अगर आटा नहीं बंध पा रहा है, तो आप थोड़े से तेल को और एड कर सकते हैं।
चौथा स्टेप- इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी एड करते हुए आटे को अच्छी तरह से गूंथ लीजिए।
पांचवां स्टेप- आटे को थोड़ी देर तक ढक दीजिए। अब कढ़ाई में तेल एड कर तेज आंच पर तेल को गर्म होने दीजिए।
छठा स्टेप- आटे की बड़ी लोई बना लीजिए और पतला बेल लीजिए। चाकू की मदद से इसे नमक पारे की शेप में काट लीजिए।
सातवां स्टेप- अब गर्मागर्म तेल में नमक पारे डालिए। गैस को मीडियम फ्लेम पर कर लीजिए और जब तक एक लॉट फ्राई हो रहा है, तब तक नमक पारे के दूसरे लॉट को बेलकर और काटकर तैयार कर लीजिए।
आठवां स्टेप- लगभग 5-6 मिनट तक नमक पारे को फ्राई होने दीजिए। नमक पारे को अच्छी तरह से फ्राई कीजिए जिससे नमक पारे कुरकुरे बन पाएं।
महज एक घंटे के अंदर नमक पारे सर्व करने के लिए तैयार हो जाएंगे। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को नमक पारे का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। इस बार होली के मौके पर आप इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

