RADA
सेहत

पानी में बेकिंग सोडा डालकर पीने से क्या फायदे मिलते हैं, जानिए इसे कब और कैसे पीना चाहिए

बेकिंग सोडा, जिसे लोग खाने वाला सोडा के नाम से जाते हैं। ज्यादातर घरों में आसानी से ये सोडा मिल जाता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल केक या पकवान बनाने में किया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे पानी में मिलाकर भी पीते हैं। माना जाता है कि यह पेट की एसिडिटी और गैस में राहत देता है। आइये जानते हैं कि बेकिंग सोडा वाला पानी पीने से क्या फायदा मिलता है। इस पानी को किसे और कब पीना चाहिए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेकिंग सोडा का पानी पीने से फायदा

एसिडिटी में राहत- बेकिंग सोडा का पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा है कि ये क्षारीय यानि एल्कलाइन होता है। सोडा वाला पानी पीने से एसिडिटी में राहत मिलती है। इसे पीने से पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को कुछ समय के लिए न्यूट्रल किया जा सकता है। कई बार ज्यादा मसालेदार या भारी खाने के बाद सोडा वाटर पानी फायदेमंद होता है। इससे सीने में जलन हो रही हो तो राहत मिल जाती है।

गैस और कब्ज में राहत- दूसरा फायदा है अपच और गैस में सोडा का पानी पीने से राहत मिलती है। इससे हल्की गैस या पेट फूलने की समस्या में थोड़ा आराम मिल जाता है। कुछ लोग इसे गले की जलन या खट्टी डकार में भी उपयोग करते हैं।

पीएच संतुलन- सोडा का पानी पीने से एक और फायदा ये है कि इससे शरीर के पीएच संतुलन रहता है। आप इसे कुछ समय के लिए अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि लंबे समय तक ऐसा डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

ताजगी आएगी- कई बार नॉर्मल पानी से शरीर को तुरंत एनर्जी नहीं मिलती है। ऐसे में आप सोडा वॉटर पी सकते हैं। इसे पीते ही ताजगी का अहसास होगा। गर्मी के मौसम में ठंडा सोडा पानी तुरंत फ्रेश महसूस कराता है। अगर इसमें थोड़ा नींबू मिला दिया जाए, तो स्वाद भी अच्छा हो जाता है और शरीर को हल्की ऊर्जा भी मिलती है।

सोडा का पानी कब पीना चाहिए?

  • कभी-कभार एसिडिटी या सीने में जलन होने पर
  • भारी खाना खाने के बाद असहज महसूस होने पर
  • गैस या खट्टी डकार की समस्या होने पर

लेकिन इसे रोजाना पीने की आदत नहीं बनानी चाहिए। लगातार इस्तेमाल से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है।

सोडा पानी कैसे पिएं?

  • आधा गिलास गुनगुने पानी में 1/4 चम्मच से ज्यादा बेकिंग सोडा न डालें।
  • इसे अच्छी तरह घोलकर धीरे-धीरे पिएं।

सोडा पानी पीने के नुकसान

  • दिन में एक बार से ज्यादा न लें।
  • खाली पेट लेने से बचें, बेहतर है कि खाने के बाद लें।
  • किन लोगों को सावधान रहना चाहिए?
  • हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग
  • किडनी की बीमारी से पीड़ित लोग
  • गर्भवती महिलाएं
  • जिन्हें डॉक्टर ने कम नमक खाने की सलाह दी हो

इन लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में लेने से उल्टी, पेट दर्द, सूजन या इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका