
रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:-नगर निगम मुख्यालय ने जोन 6 की टीम को 73 रनों से हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश
मुख्यालय के काशी सेंन्द्रे मात्र 16 गेंदों पर विस्फोटक 37 रन बनाकर बने बेस्ट बेट्समैन औऱ मैन ऑफ द मैच, 3 विकेट लेकर जोन 6 के सुशील यादव बने बेस्ट बालर, निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों सहित ट्राफी देकर किया सम्मानित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज संध्या 6 बजे से हुए रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नगर निगम मुख्यालय की टीम ने जोन 6 की टीम को 73 रनों से हराकर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. निगम मुख्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में 140 रन बनाये . नगर निगम जोन 6 की टीम ने मात्र 67 रन बना सकी औऱ निगम मुख्यालय की टीम को आसानी से 73 रनों की शानदार विजय क्वार्टर फाइनल मैच में प्राप्त हुई.
नगर निगम मुख्यालय टीम के लिए मात्र 16 गेंदों से 37 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर काशी सेंन्द्रे बेस्ट बेटसमैन औऱ मैन ऑफ द मैच बने, जबकि नगर निगम जोन 6 की टीम के लिए सुशील यादव ने 3 विकेट प्राप्त किये औऱ बेस्ट बालर घोषित किये गए.
बेस्ट बेटसमैन औऱ मैन ऑफ द मैच काशी सेन्द्रे औऱ बेस्ट बालर सुशील यादव को नगर पालिक निगम खेलकूद औऱ युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष नन्दकिशोर साहू ने एमआईci सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, प्रमोद कुमार साहू, रवि सोनकर, रमेश सपहा, अजय साहू, अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान,उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा
, डॉ अंजलि शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर, अंशुल शर्मा जूनियर सहित निगम मुख्यालय एवं जोन 6 के वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों, खेलप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य ट्राफी प्रदत्त कर सम्मानित किया.



