RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा:-नगर निगम जोन 5 ने जोन 8 की टीम को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

जोन 5 के साहिल धृतलहरे ने मात्र 36 गेंदों पर विस्फोटक 72 रन बनाकर औऱ सधी हुई गेंदबाजी कर बने बेस्ट बेट्समैन बेस्ट बालर औऱ मैन ऑफ द मैच, निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष  नंदकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य  मनोज वर्मा,  दीपक जायसवाल,  भोलाराम साहू, जोन 5 अध्यक्ष  अम्बर अग्रवाल , पार्षद  आशु चंद्रवंशी,  कृष्णा सोनकर सहित ट्राफी देकर किया सम्मानित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनांक 28 फरवरी को पहला सेमीफइनल संध्या 6 बजे से जोन 4 औऱ जोन 7 एवं दूसरा सेमीफइनल रात्रि 8 बजे से निगम मुख्यालय औऱ जोन 5 के मध्य

रायपुर – आज रात्रि 8 बजे से हुए रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में नगर निगम जोन 5 की टीम ने जोन 8 की टीम को हराकर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
अब स्पर्धा के अंतर्गत दिनांक 28 फरवरी को पहले सेमीफाइनल में संध्या 6 बजे से नगर निगम जोन 4 औऱ जोन 7 की टीम औऱ दूसरे सेमीफइनल मैच में रात्रि 8 बजे से नगर निगम मुख्यालय औऱ जोन 5 की टीम के मध्य मुकाबला होगा.
आज खेले गए स्पर्धा के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में नगर निगम जोन 8 की टीम ने पहले बल्लेबाजी की औऱ निर्धारित 10 सीमित ओवर मैच में 121 रन बनाये . नगर निगम जोन 5 की टीम ने 122 रन बनाकर क्वार्टर फाइनल मैच में विजय प्राप्त कर ली औऱ स्पर्धा के सेमीफइनल में प्रवेश किया.
नगर निगम जोन 5 की टीम के लिए मात्र 36 गेंदों से 72 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर साहिल धृतलहरे बेस्ट बेटसमैन औऱ मैन ऑफ द मैच बने, वहीं साहिल ने सधी हुई गेंदबाजी कर क्वार्टर फाइनल मैच में बेस्ट बालर का खिताब अर्जित किया.
शानदार आलराउंड प्रदर्शन कर मैच में बेस्ट बेटसमैन, बेस्ट बालर औऱ मैन ऑफ द मैच घोषित किये गए नगर निगम जोन 5 के खिलाड़ी साहिल धृतलहरे को नगर पालिक निगम खेलकूद औऱ युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष  नन्दकिशोर साहू ने एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा,  दीपक जायसवाल,  भोलाराम साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष  मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष  अम्बर अग्रवाल , पार्षद  आशु चंद्रवंशी, कृष्णा सोनकर, अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक, सहायक अभियंता नागेश रामटेके जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों, खेलप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य ट्राफी प्रदत्त कर सम्मानित किया.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका