
दो नाबालिग बच्चियां बनीं मां, दरिंदों ने अस्मत की कीमत लगाई मात्र 20 रुपए, अपनों ने ही लूटी थी इज्जत!
Basti News: समाज को झकझोर देने वाली दो अलग-अलग घटनाओं में 2 मासूम बच्चियां दरिंदगी का शिकार हुई हैं। सबसे दुखद बात यह है कि इन मासूमों को सुरक्षा देने के बजाय समाज और अपनों ने ही उनकी अस्मत का सौदा करने की कोशिश की। दोनों मामलों में पीड़िताएं अब मां बन चुकी हैं और छोटी सी उम्र में अपनी गोद में मासूम जान को संभाल रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चचेरे भाई ने लूटी अस्मत, पंचायत ने लगाई 20 रुपए की कीमत
पहली घटना बस्ती-गोंडा बॉर्डर के खोड़ारे क्षेत्र की है। जहां एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके सगे चचेरे भाई ने घर के भीतर ही हैवानियत की। जब बच्ची गर्भवती हुई और उसके परिवार ने न्याय की गुहार लगाई, तो आरोपी के पक्ष ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। पंचायत और आरोपी के परिवार ने पीड़िता की अस्मत की कीमत मात्र 20 रुपए लगाकर मामले को दबाने की कोशिश की। इतनी बड़ी बेइज्जती के बावजूद, पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी। उसने मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया है। अब वह 13 साल की छोटी सी उम्र में मां की जिम्मेदारी उठा रही है।
खेत में किया रेप, अब बच्चा अपनाने से इनकार
दूसरा मामला नगर थाना क्षेत्र का है। जहां गांव के ही एक किशोर ने 14 वर्षीय किशोरी को खेत में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। जब किशोरी को 6 महीने का गर्भ ठहर गया, तब जाकर परिजनों को सच्चाई पता चली। आरोपी के परिवार ने साफ तौर पर बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया और समाज के तानों ने पीड़िता का जीना मुश्किल कर दिया। बस्ती मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के बाद यह किशोरी भी अब अपने नवजात बच्चे का पालन-पोषण कर रही है।
कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी
इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाई है। जैसे ही मामला पुलिस के पास पहुंचा, तुरंत FIR दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं, इसलिए उन्हें संबंधित कानूनी प्रक्रियाओं के तहत हिरासत में लेकर जेल/सुधार गृह भेज दिया गया है।

