
उत्तराखंड में 28, 1, 2 और 3 तारीख तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, आज पहाड़ों में मौसम का अलर्ट ; कल से बारिश-बर्फबारी की छुट्टी
देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी शुक्रवार को मौसम बिगड़ सकता है। विभाग ने इन तीन जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसके बाद कल से राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। बीती 27 फरवरी को इन पांच जिलों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। जबकि 3000 या उससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बर्फबारी के आसार है। ऐसे में पहाड़ों में ठंड का एहसास होगा। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। बीती 27 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था।
वहीं, 1 मार्च को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की विदाई होगी। जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य के सभी 13 जनपदों में कहीं भी बारिश-बर्फबारी नहीं होगी। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होगा। लेकिन, 3 मार्च को एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम बिगड़ने के आसार है। वहीं, लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

