RADA
सेहत

टूट जाते हैं नाखून, शरीर में महसूस होती है कमजोरी, किस जरूरी विटामिन की कमी का संकेत है?

शरीर में दिखाई देने वाले कुछ छोटे-छोटे लक्षण आपको मामूली लग सकते हैं। लेकिन अगर छोटे-छोटे लक्षणों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो आप सेहत से जुड़ी समस्याओं का शिकार भी बन सकते हैं। क्या आपको भी यही लगता है कि नाखून टूटना कोई बड़ी बात नहीं है? क्या आप भी यही सोचते हैं कि दिन भर शरीर में महसूस होने वाली कमजोरी, मामूली सी बात है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विटामिन बी12 की कमी- नाखून आसानी से टूट जाने का मतलब ये है कि आपकी नेल हेल्थ कमजोर हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी पैदा होती है, तब भी नाखून टूटने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा एनर्जी लेवल्स कम होना या फिर हर समय कमजोरी महसूस होते रहना, इस तरह का लक्षण भी इसी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है।

गौर करने वाले लक्षण- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन लक्षणों के अलावा त्वचा या फिर आंखों में हल्का पीलापन दिखाई देने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर विटामिन बी12 की कमी होती है, तो सांस फूलना और चक्कर आना, इस तरह के लक्षण भी पैदा हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन बी12 की कमी के लक्षणों में हाथों-पैरों में झुनझुनी महसूस होना, दस्त, मतली या फिर भूख में कमी, ये लक्षण भी शामिल हैं।

बढ़ सकता है किन समस्याओं का खतरा- अगर शरीर में लंबे समय तक विटामिन बी12 की कमी रहती है, तो एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी नर्वस सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। ग्लोसाइटिस (जीभ की सूजन) का एक कारण इस विटामिन की कमी हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी के रिस्क को भी बढ़ा सकती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका