छत्तीसगढ़

महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़,संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने शहरवासियों को दी ईद-उल-फितर की मुबारकबाद

समस्त नगरवासियों से राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को राष्ट्र का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः अपील

रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, नगर पालिक निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने मुस्लिम धर्मावलम्बियों सहित समस्त नगरवासियों को ईद उल फितर ( ईद ) दिनांक 21 मार्च 2026 के अवसर पर मुबारकबाद देते हुये मुस्लिम धर्मावलाम्बियों सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करने हेतु मंगलकामनायें की हैँ.
महापौर मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को देश में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का सामूहिक संकल्प लेने की अपील पुनः की है।

Back to top button