
जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण का रायपुर जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन ने किया प्रत्यक्ष निरीक्षण
रायपुर :- जनगणना संबंधी समस्त प्रशासनिक कार्यदायित्वों को समय सीमा में त्रुटिरहित करने दिये निर्देशरायपुर – आज छत्तीसगढ जनगणना निदेशालय एवं रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनों में निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्रो स्कूलो आदि स्थलों में जनगणना कार्य हेतु प्रगणको और पर्यवेक्षको को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्य प्रारंभ हुआ। विभिन्न स्थानो पर प्रशिक्षण केन्द्रो में पहुंचकर रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन ने प्रत्यक्ष निरीक्षण प्रशिक्षण कार्य के सबंध में किया एवं आवश्यक निर्देश प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में सबंधित अधिकारियों को दिये। निर्देश दिये गये कि भारत सरकार के जनगणना निदेशालय और छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशालय और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के दिशा -निर्देश अनुसार होने जा रहे दिनांक 1 मई 2026 से जनगणना कार्य के प्रथम चरण का कार्य एव सम्पूर्ण प्रशासनिक कार्य दायित्वों का निर्वहन ड्यूटी पर लगाये गये समस्त प्रगणक एव पर्यवेक्षकगण सहित जोनो के जनगणना चार्ज अधिकारी जोन कमिश्नरगण पूरी तरह त्रुटि रहित एवं समय सीमा के भीतर सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाना हर हाल में सुनिश्चित करे। जनगणना कार्य के दौरान जनगणना निर्देशालय के द्वारा इस सम्बन्ध में दिए गए समस्त दिशा निर्देशो का पूर्ण परिपालन कार्य के दौरान सुनिश्चित किया जाये। रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अभियता कुमार विश्वस्जन द्वारा प्रशिक्षण के दौरान किये गये प्रशिक्षण केन्द्रों में व्यवस्था के प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय जनगणना शाखा के प्रभारी अधिकारी नगर निगम उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर नगर निगम जोन 1 जनगणना वार्ज अधिकारी अंशुल शर्मा सीनियर सहित अन्य जनगणना कार्य से सम्बंधित अधिकारीगण एवं मास्टर ट्रेनर्सगण की उपस्थिति रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

