देश-विदेश

दिल्ली पुलिस राष्ट्र सेवा के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को पुलिस परिवार कल्याण समिति (पीएफडब्ल्यूएस) के 54वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय आदर्श सभागार में आयोजित “उपान 2026” कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस के हमारे जवान और अधिकारी राष्ट्र सेवा के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर हैं। उनके इस संकल्प के पीछे उनकी माताएं, बहनें, पत्नियां और बेटियां वह शक्ति हैं, जो हर कदम पर उन्हें संबल देती हैं। यही नारी शक्ति उनके कर्तव्य को और अधिक अर्थपूर्ण बनाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास सेवा, संवेदना और सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण हैं। यह पहल परिवारों को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और गरिमा के साथ आगे बढ़ने की दिशा देती है।

मुख्यमंत्री ने पीएफडब्ल्यूएस की वार्षिक पत्रिका “कोशिश – एक आशा” के नए अंक के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए सभी का साधुवाद किया।

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा, समिति की अध्यक्ष रचना गोलचा, पीएफडब्ल्यूएस के सदस्य एवं पुलिस अधिकारी उपस्थिति रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका