अन्य

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा: डॉ. बीना खोबरागड़े ने दी पोषण प्रदर्शनी के जरिए स्वास्थ्य की जानकारी

नारायणपुर – राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत प्रदेश में नौनिहालों के स्वास्थ्य एवं मस्तिष्क विकास को ध्यान में रखते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा में बालवाड़ी एवं सभी बच्चों के लिए 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ बीना खोबरागड़े ने स्कूल में लगाए गए संतुलित आहार पोषण प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि संतुलित आहार वह भोजन है जो शरीर के विकास, स्वास्थ्य और कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए अत्यन्त आवश्यक है। ‌जिसमें सभी पोषक तत्व और पानी सही अनुपात और मात्रा में शामिल हो।यह हमें बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने जंक फूड से हानिकारक प्रभाव एवं मुनगा के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित प्रधान अध्यापक श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे ने गर्मी से बचाव की जानकारी देते बताया की हम स्कूल में जलघंटी,जलयोजन के अन्तर्गत पानी पीने के लिए घंटी बजाकर अवगत करा रहे हैं।उसे आप सभी को घर में भी समयानुसार पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करना है। ताकि शरीर में पानी की कमी ना रहें और हम लू लगने से बचाव करें। हमें तेज एवं सीधी धूप से सुरक्षित रहना है ‌। इस दौरान विजयलक्ष्मी गुर्जर,उषा तिवारी, हेमन्त साहू, समस्त स्टाफ एवं बालवाड़ी से लेकर स्कूल के सभी छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका