और जीवनशैली

कैसे पता करें कि आपकी AC सर्विसिंग मांग रही है या नहीं, ध्यान रखें ये 7 बातें

गर्मियों का मौसम आते ही कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सबसे ज्यादा कूलर और AC पर निर्भर रहते हैं। लेकिन लगातार इस्तेमाल के कारण AC की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे प्रभावित होने लगती है। कई बार यह समझ नहीं आता कि एसी ठीक से काम कर रहा है या उसे सर्विसिंग की जरूरत है। ऐसे में समय पर सही संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि आप न सिर्फ बेहतर कूलिंग का आनंद उठा सकें बल्कि बिजली के बढ़ते बिल और अचानक आने वाली खराबी से भी बच सकें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगर एसी की सर्विसिंग समय पर न करवाई जाए तो इसकी कूलिंग क्षमता कम हो सकती है, साथ ही यह ज्यादा बिजली खपत करने लगता है। ऐसे में कुछ संकेत हैं जिनकी मदद से आप खुद समझ सकते हैं कि आपके AC को सर्विसिंग की जरूरत है या नहीं।

1- कूलिंग से करें पहचान
अगर आपका एसी पहले जितनी तेजी से ठंडक नहीं दे रहा है या कमरे को ठंडा करने में पहले से ज्यादा समय ले रहा है, तो यह संकेत हो सकता है कि उसे सर्विसिंग की जरूरत है। ऐसी स्थिति में समय रहते सर्विस करवाने से उसकी कूलिंग क्षमता दोबारा बेहतर हो सकती है।

2- हवा के फ्लो से पता करें
अगर आपके एसी से निकलने वाली हवा का फ्लो पहले की तुलना में कम हो गया है, तो यह फिल्टर या ब्लोअर में धूल और गंदगी जमा होने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में भी सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए।

3- बदबू तो नहीं आ रही
अगर एसी चलाते समय उसमें से बदबू या अजीब सी गंध आ रही है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह एसी के अंदर फंगस, बैक्टीरिया या जमी हुई गंदगी का संकेत माना जाता है। ऐसे में तुरंत सर्विसिंग करवा लेना चाहिए।

4- पानी का लीकेज
अगर एसी की इंडोर यूनिट से पानी टपकने लगे, तो यह ड्रेनेज पाइप के ब्लॉक होने या अंदर गंदगी जमा होने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत सर्विसिंग करवाना जरूरी है, ताकि लीकेज की समस्या दूर हो सके और AC को किसी तरह के नुकसान होने से बचाया जा सके।

5- अजीब आवाजें आना
एसी चलाते समय खड़खड़ाहट या फिर कोई असामान्य आवाज सुनाई दे, तो यह अंदर के पार्ट्स के ढीले होने या किसी तकनीकी खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत सर्विसिंग करवा लेना बेहतर होता है।

6- अचानक बिजली का बिल बढ़ना
अगर एसी का इस्तेमाल पहले जैसा ही है लेकिन बिजली का बिल अचानक ज्यादा आने लगा है, तो यह उसकी एफिशियंसी कम होने का संकेत हो सकता है। गंदे फिल्टर, कॉइल या अन्य अंदरूनी समस्याएं AC पर अतिरिक्त लोड डालती हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।

7- समय का रखें ध्यान
अगर आपने पिछले 6-12 महीनों में AC की सर्विसिंग नहीं करवाई है और भले ही वह सही चल रहा हो, फिर भी एक बार सर्विस जरूर करवा लेनी चाहिए। इससे कूलिंग बेहतर रहती है, मशीन की लाइफ बढ़ती है और अचानक होने वाली खराबियों के बारे में पहले से पता चल जाता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका