
टीम प्रहरी अभियान नगर निगम अंतर्गत जोन 3 क्षेत्र में तेलीबांधा मरीन ड्राइव चौक मार्ग का क्षेत्र जनहित में अभियान चलाकर लगभग 15 ठेलों, गुमटियों को हटाकर करवाया गया अतिक्रमणमुक्त
रायपुर- आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और यातायात सीएसपी अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात विवेक शुक्ला,नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह , कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे , कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह जोन 3 सहायक अभियंता नरेश साहू , उप अभियंता नगर निवेश अक्षय भारद्वाज सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत तेलीबांधा मरीन ड्राइव मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत राजधानी शहर के प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को निरन्तरता के साथ स्पष्ट हिदायत दी जा रही है कि वे किसी भी हालत में सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सभी सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक तत्काल जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अतिक्रमणरोधी अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत तेलीबांधा मरीन ड्राइव मुख्य मार्ग में लगभग 15 ठेलों,गुमटियों को प्रमुख मार्ग क्षेत्र से कब्जामुक्त करवाने कड़ाई से व्यवस्था सुधारने हटाने की कड़ी कार्रवाई जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को मुख्य मार्ग में सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने की गयी ।
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत प्रतिदिन लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भिन्न मुख्य मार्गो का यातायात निरन्तर सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।

