छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग ने होटल त्रिमूर्ति इन पर गन्दगी मिलने पर किया 10000 रूपये ई चालान

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त होटल में गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावनिया की उपस्थिति में जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत होटल त्रिमूर्ति इन की स्वच्छता व्यवस्था का जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने औचक निरीक्षण नगर निगम जोन 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया. इस दौरान गन्दगी मिलने पर भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने होटल त्रिमूर्ति इन के सम्बंधित संचालक लोकेश खत्री पर तत्काल 10000 रूपये का ई चालान करते हुए गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका