देश-विदेश

केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, 93 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यात्रा शुरू होने के बाद अब तक कुल 93,622 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो आस्था के बढ़ते प्रवाह को दर्शाता है। शुक्रवार को एक ही दिन में 30,370 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। चारधाम यात्रा के लिए 22.61 लाख के अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार,दर्शन करने वालों में 20,442 पुरुष, 9,797 महिलाएं और 131 बच्चे शामिल रहे। विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या इस दिन शून्य रही। यात्रा प्रारंभ होने के बाद से अब तक कुल 93,622 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं, जो यात्रा के प्रति लोगों की आस्था और उत्साह को दर्शाता है। यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में शुक्रवार को कुल 64,193 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम में 31,890 और गंगोत्री धाम 32,303 ने पूजा-अर्चना की।

चारधाम यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार कुल पंजीकरण 22,61,664 तक पहुंच गया है। यमुनोत्री धाम 3,79,376,गंगोत्री धाम के लिए 3,91,206 व केदारनाथ के लिए 7,98,175 बद्रीनाथ 6,67,537 हेमकुंड साहिब के लिए 25,370 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। चाराे धामाें के लिए सर्वाधिक दो दिनों 25 अप्रैल के लिए 56,469 और 26 अप्रैल के लिए 55,510 के साथ ही कुल 26 अप्रैल के लिए कुल 1,11,979 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। राज्य के विभिन्न फिजिकल केंद्रों पर भी ऑफलाइन पंजीकरण जारी है। एक दिन में कुल 5,676 श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया।

प्रशासन के अनुसार बढ़ती भीड़ को देखते हुए धाम और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन का अनुभव मिल सके।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका