खेल

RCB vs GT, IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के अर्धशतक से जीती RCB, गुजरात 5 विकेट से हारा

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ आरसीबी ने इस सीजन में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, यह उनकी 7 मैचों में 5वीं जीत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साई सुदर्शन का शतक गया बेकार
मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी यह मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी और गुजरात को इस सीजन की चौथी हार का सामना करना पड़ा।

कोहली और पडीक्कल का प्रहार
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने मजबूत आधार दिया। विराट कोहली ने 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि देवदत्त पडीक्कल ने 55 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन दोनों की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने 18.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 206 रन बना लिए और जीत हासिल की। इस शानदार जीत के साथ आरसीबी अब अंकतालिका में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

प्लेइंग XI 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

गुजरात टाइटन्स : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका