पं. रेवा प्रसाद दुबे जैसे पूर्व पदाधिकारियों के कठिन परिश्रमों की देन है आज आशीर्वाद भवन
पं. रेवा प्रसाद दुबे जैसे पूर्व पदाधिकारियों के कठिन परिश्रमों की देन है आज आशीर्वाद भवन
रायपुर। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के प्रथम सचिव पं. रेवा प्रसाद दुबे जी को सादर स्मरण, नमन एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आशीर्वाद भवन, रायपुर में आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं परिवार के सदस्यों द्वारा पं. रेवा प्रसाद दुबे जी छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर सादर स्मरण किया गया। इस अवसर अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, पं. राजन मिश्र, पं. आनंद मिश्र, श्रीमती अर्चना मिश्रा (दुबे जी की नातीन), ने अपने उद्बोधन के माध्यम से दुबे जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। पं. रेवा प्रसाद दुबे जी कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के प्रथम सचिव सन 1917 से 1942 तक रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व पं. रेवा प्रसाद दुबे जी के संबंध में विस्तृत जानकारी व फोटो के लिए जब जानकारी एकत्र किया गया तब दुबे जी के बारे में बहुत सी बाते पता चली। उस समय में बिना सुविधा के समाज को चलाना बहुत बड़ी बात थी । उस समय सभी कार्य स्वयं को करने होते थे, जैसे-मीटिंग में दरी बिछाना, पानी पिलाना आदि। आज जो यह कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल, का आशीर्वाद भवन, दिखाई दे रहा है, वह पं. रेवा प्रसाद दुबे जी जैसे पूर्व पदाधिकारियों की देन है। हम सब को उनके कार्यों से प्रेरणा मिलती है, हम सब को उन पर गर्व है। पं. रेवा प्रसाद दुबे जी का जन्म सागर, मध्यप्रदेश में पं. वृंदावन लाल दुबे जी के यहाँ हुआ। उनकी मैट्रिक तक की शिक्षा जबलपुर में हुई। दुबे जी के 12-13 साल की उम्र में उनके माता-पिता का देहांत हो गया। उनकी एक बहन भवानी देवी थी जिनका विवाह पं. रविशंकर शुक्ल जी के साथ हुआ था। दुबे जी अंग्रेजों के शासनकाल में पुलिस की नौकरी कर रहे थे। उनकी मेहनत और ईमानदारी को देखकर पं. रविशंकर शुक्ल जी उन्हें अपने साथ रायपुर ले आए। दुबे जी का विवाह भी उन्होंने करवाया था। पं. रविशंकर शुक्ल जी ने कहा कि अंग्रेजो की गुलामी मत करो जिसके बाद दुबे जी ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी। उसके बाद वे पं. रविशंकर शुक्ल जी का व्यवसाय संभालने लगे, जिसमें एम.पी. ट्रांसपोर्ट में काफी लंबे समय तक कार्य किया। पं. रेवा प्रसाद दुबे जी की दो पुत्री कुसुम अवस्थी (वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य अर्चना मिश्रा की माता), एवं सुमन उपाध्याय है। श्रीमती कुसुम अवस्थी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने पिता का स्मरण एवं अपने संस्मरण सुनाए। सुमन उपाध्याय जी की पुत्री शालिनी अवस्थी एवं दामाद पं. संजय अवस्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। इस अवसर पर आशीर्वाद इंग्लिश स्कूल स्थित एक कक्ष का नामकरण पं. रेवा प्रसाद दुबे जी की स्मृति में रखा गया है। कार्यक्रम का संचालन पं. रज्जन अग्निहोत्री ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

