छत्तीसगढ़

नोटिस के बाद भी नहीं दिखाए दस्तावेज: नगर निगम जोन-3 ने पंडरी मेन रोड पर की बड़ी कार्रवाई, ढहाया अवैध निर्माण

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जोन 3 जोन कमिश्नर प्रिती सिंह के मार्गदर्शन एव कार्यपालन अभियंता  ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श नरेश साहू उपअभियंता पूनम साहू की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 अंतर्गत गुरू गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के क्षेत्र में पंडरी मेन रोड स्थित जय भोले कामम्पलेक्स के समीप शासकीय भूमि पर लगभग 750 वर्गफीट क्षेत्र में किये गये अवैध निर्माण को जोन 3 नगर निवेशविभाग द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर सबंधित कब्जाधारी नागरिक मनिंदर सिंह को नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 322 एवं 323 के अंतर्गत नोटिस विगत दिनांक 6 फरवरी 2026 को जारी करने के बावजूद संबंधित कब्जाधारी नागरिक द्वारा कोई भी दस्तावेज इस संबंध में नगर निगम जोन 3 कार्यालय में प्रस्तुत नहीं करने पर आज अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटाकर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करने प्रभावी कार्यवाही प्राप्त जनशिकायतो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जोन स्तर पर की गई एवं प्राप्त जनशिकायतो का त्वरित निदान किया गया |

Back to top button
📰 E-Paper