
जीवन दायिनी खारून मईया की सफाई करके स्वच्छ रखना हम सबका सामूहिक दायित्व है- महापौर मीनल चौबे
नगर निगम रायपुर का मोर खारून मोर सम्मान सफाई महाअभियान:-महापौर मीनल चौबे, आयुक्त संबित मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों ने निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग, सभी 10 जोनों के लगभग 600 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, सामाजिक संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने मिलकर सफाई श्रमदान महाभियान चलाकर दर्जनों टाटा एस वाहनों में भरकर जलकुम्भी नदी से बाहर निकालकर जीवनदायिनी खारून मईया को किया जलकुम्भी से मुक्त,महापौर के नेतृत्व में जन – जन को दिया पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक सन्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहली बार जीवनदायिनी खारून मईया की सफाई करने व्यापक महाअभियान महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, सभी नगरवासी खारून को स्वच्छ बनाने नगर निगम के सफाई महाभियान में जुड़ें – एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के मोर खारून मोर सम्मान सफाई महाअभियान में महादेवघाट में महापौर मीनल चौबे की अपील पर नगर निगम के सभी जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदगण जुटे और आयुक्त संबित मिश्रा की उपस्थिति में लगभग 600 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों सहित खारून मईया को जलकुम्भी से मुक्त करने समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सफाई श्रमदान कर जन – जन को महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर की जीवनदायिनी खारून मईया की सफाई कर उसे स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हम सब मिलकर अवश्य पूरा करेंगे. सफाई को बनाये रखने सभी नागरिक नदी के भीतर गन्दगी, कचरा, पॉलीथिन, पूजन सामग्री ना डालें और सफाई बनाये रखने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाएं. नगर निगम रायपुर ने खारून की सफाई करवाकर अपना दायित्व निभाया है, अब नागरिकों को खारून नदी को स्वच्छ बनाये रखने सहभागिता दर्ज करवानी है. खारून नदी की सफाई के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली, तो जवाबदेही तय करवाकर सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.
नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा ने कहा कि पहली बार जीवन दायिनी खारून मईया की सफाई का महाभियान महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें सभी नगरवासी आगे आकर रायपुर की जीवनदायिनी खारून मईया को स्वच्छ बनाने अवश्य जुड़ें.
आज नगर निगम रायपुर के मोर खारून मोर सम्मान सफाई महाअभियान में महापौर मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा सहित प्रमुख रूप से नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य सरिता आकाश दुबे, सुमन अशोक पाण्डेय, सर्वश्री महेंन्द्र खोडियार, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, भोलाराम साहू, नन्दकिशोर साहू, खेम कुमार सेन, जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, जोन 3 अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रमोद साहू, जोन 4 अध्यक्ष मुरली साहू, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्षबद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा,जोन 8 अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, वार्ड पार्षद सर्व महेन्द्र औसर,अर्जुन यादव, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, स्वप्निल मिश्रा, सर्वश्री आशु चन्द्रवंशी, आनंद अग्रवाल,देवदत्त द्विवेदी, राजेश कुमार देवांगन, मोहन साहू, सोहन साहू, नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, सभी जोन कमिश्नरों, सभी कार्यपालन अभियंताओं, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंतायोगेश कडु, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षकों, लगभग 600 से अधिक सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों ने सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों, पर्यावरण प्रेमियों, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों ने मिलकर सफाई श्रमदान महाभियान चलाकर जीवनदायिनी खारून मईया को महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में जलकुम्भी दर्जनों टाटा एस वाहनों में भरकर उसका तत्काल परिवहन करवाकर जनजन को समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया.
साथ ही समस्त नगरवासियों से राजधानी शहर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित, स्वस्थ और हरित शहर बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त संबित मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, पार्षदों द्वारा की गयी.


