छत्तीसगढ़

71वें स्टेट बैंक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित

71वें स्टेट बैंक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पेंशनर सम्मान समारोह आयोजित

रायपुर पेंशनरों का  हुआ सम्मान, बैंक अधिकारियों ने बेहतर सेवा का दिया भरोसा 71वें स्टेट बैंक स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कचहरी चौक स्थित सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल (सीपीपीसी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रायपुर द्वारा पेंशनरों के सम्मान में एक भव्य पेंशनर मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक संख्या में पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर एसबीआई के उप महाप्रबंधक (बिजनेस एंड ऑपरेशंस) श्री दीपक अभिषेक ने पेंशनरों को शाल एवं गिफ्ट पैक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पेंशनरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सदैव पेंशनरों के हितों और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा उन्हें बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


अपने संबोधन में श्री दीपक अभिषेक ने कहा कि सीपीपीसी रायपुर का पूरा स्टाफ नई तकनीकों और आधुनिक कार्यप्रणाली के माध्यम से पेंशनरों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने उपस्थित पेंशनरों से आग्रह किया कि वे बैंक की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने सुझाव एवं सलाह बैंक प्रशासन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीपीसी के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) श्री एस. पी. मुंड ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में पेंशनरों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनरों की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
पेंशनर मीट में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव तथा रेलवे पेंशनर यूनियन के अध्यक्ष ए. के. राव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पेंशनरों के प्रति बैंक प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और सेवा भावना की सराहना की।
इस अवसर पर सीपीपीसी स्टेटबैंक के मुख्य प्रबंधक वाई. गोपाल कृष्णा ने पेंशनरों को आश्वस्त किया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हर परिस्थिति में पेंशनरों के हितों का संरक्षण और उनकी सुविधाओं का विस्तार अपना दायित्व मानता है।
समारोह में बैंक अधिकारियों एवं पेंशनरों के मध्य संवाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें बैंकिंग सेवाओं, पेंशन भुगतान व्यवस्था तथा पेंशनरों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सभी वक्ताओं ने बैंक और पेंशनरों के बीच बेहतर समन्वय एवं सेवा संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती निर्मला द्वारा किया गया।
इस पेंशनर मीट में प्रमुख रूप से जे. पी. मिश्रा, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, टी. पी. सिंह, बी. एस. दसमेर, अनिल पाठक, शैलेन्द्र सिन्हा, आर. जी. बोहरे, डॉ. शेषा सक्सेना, आर. के. हुकरे, जी. वी. दिनकर सहित अनेक पेंशनर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा चर्चा में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित पेंशनरों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की सराहना करते हुए इसे पेंशनरों और बैंक के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका