खेल

फीफा विश्व कप 2026 : अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से हराकर नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं

फीफा विश्व कप 2026 : अल्जीरिया ने जॉर्डन को 2-1 से हराकर नॉकआउट की उम्मीदें जिंदा रखीं

सैन फ़्रांसिस्को, )। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप जे मुकाबले में मंगलवार को अल्जीरिया ने शानदार वापसी करते हुए जॉर्डन को 2-1 से हराकर अपनी नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं, जबकि जॉर्डन का टूर्नामेंट सफर यहीं समाप्त हो गया।

मैच की शुरुआत से ही अल्जीरिया ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए, लेकिन जॉर्डन की मजबूत रक्षापंक्ति ने लंबे समय तक उन्हें सफलता नहीं मिलने दी। इसके उलट जॉर्डन ने मिले मौके का फायदा उठाते हुए 36वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। अल्जीरियाई रक्षण पंक्ति की गलती के बाद बने तेज आक्रमण को निजार अल-रशदान ने निचले कोने में शानदार शॉट लगाकर गोल में बदल दिया।

पहला हाफ में 1-0 से पीछे रहने के बाद अल्जीरिया ने दूसरे हाफ में दबाव बढ़ाया और वापसी की शुरुआत 69वें मिनट में हुई। स्थानापन्न खिलाड़ी नाधिर बेनबुआली ने रियाद महरेज के कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

इसके बाद अल्जीरिया ने लगातार दबाव बनाए रखा और 82वें मिनट में एक और कॉर्नर से निर्णायक गोल आया। बॉक्स में बनी अफरा-तफरी के बीच अमीन गुइरी ने नजदीक से गेंद को गोल में पहुंचाकर अल्जीरिया को 2-1 की बढ़त दिला दी।

अंतिम मिनटों में जॉर्डन ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन अल्जीरिया ने बढ़त बचाए रखी और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

इस हार के साथ जॉर्डन अपने पहले विश्व कप अभियान से बाहर हो गया, जबकि अल्जीरिया ने अंतिम दौर की दौड़ में खुद को बनाए रखा और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।

यह विश्व कप इतिहास में पहली बार रहा जब अल्जीरिया ने पिछड़ने के बाद कोई मुकाबला जीतकर वापसी की। इससे पहले विश्व कप में पीछे रहने की स्थिति में उसका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा था।

इसके साथ ही अल्जीरिया ने एशियाई टीमों के खिलाफ विश्व कप में अपना शानदार रिकॉर्ड भी कायम रखा और अब तक ऐसे दोनों मुकाबले जीत चुका है।

नाधिर बेनबुआली विश्व कप में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में गोल करने वाले दूसरे अल्जीरियाई खिलाड़ी बने, जबकि रियाद महरेज विश्व कप में गोल में योगदान देने वाले अल्जीरिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

Back to top button
📰 E-Paper