
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में सफलता हासिल करने वाले ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका के विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।साधारण परिवारों के सपनों को मिल रही नई उड़ानमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सफलता को छत्तीसगढ़ के मेहनतकश परिवारों के सपनों और संघर्ष का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि इस बात का सशक्त प्रमाण है कि प्रतिभा कभी आर्थिक संसाधनों या पारिवारिक पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं होती। सफल होने वाले विद्यार्थियों में राजमिस्त्री, किसान और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियां शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा के प्रथम चरण को पार किया है। यह पूरे प्रदेश और युवाओं के लिए एक प्रेरक उदाहरण है।संवाद और मार्गदर्शनमुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की तैयारी, अध्ययन पद्धति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने भी हॉस्टल में मिलने वाले शैक्षणिक माहौल, मार्गदर्शन और सुविधाओं के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए अनुकूल वातावरण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को वास्तविक लक्ष्य बताते हुए सफलता का मूल मंत्र साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी:अनुशासन और निरंतर परिश्रम: कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है, लगातार प्रयास ही सफलता का आधार है।समय प्रबंधन: मुख्य परीक्षा के लिए समय का सही नियोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।सकारात्मक सोच: परीक्षा के दबाव को दूर रखने के लिए सकारात्मक बने रहना जरूरी है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक सेवाएं केवल करियर नहीं, बल्कि समाज की सेवा का माध्यम हैं, इसलिए भविष्य में संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उनका लक्ष्य होना चाहिए।ट्राइबल यूथ हॉस्टल की क्षमता में वृद्धिवंचित और दूरस्थ अंचलों के युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल की सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 200 कर दी है। इससे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को देश की राजधानी में रहकर तैयारी करने का बड़ा मंच मिला है।छत्तीसगढ़ के 13 होनहारों ने बढ़ाया मानयूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने सफलता दर्ज की है, जिनमें से अधिकांश जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। सफल होने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं:सफल अभ्यर्थियों की सूचीगौतम कुमार, कुलभूषण सिंह पोया, हरि चंद्र प्रकाश सिंह, मयंक रात्रेमलिकराम पटेल, आर्यन राठौर, चेतन लाल, हरीश कुमार पटेलकिशन लाल साहू, सत्यनारायण चंद्राकर, दीक्षा दिवाकर, विकेश कुर्रे, प्रकाश पटेलमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंत में कहा कि शिक्षित और सक्षम युवा ही विकसित छत्तीसगढ़ का सबसे मजबूत आधार हैं, और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

