छत्तीसगढ़

नगर साहू संघ राजनांदगांव की बैठक में सामाजिक गणना, सदस्यता शुल्क और विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

नगर साहू संघ राजनांदगांव की बैठक दिनांक 28/06/2026 को साहू सदन बसंतपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में सामाजिक गणना, वार्षिक सदस्यता शुल्क, प्रतिभा सम्मान, कर्मा सहकारी साख समिति का विस्तारीकरण, वृहद वृक्षारोपण आदि विषयों के साथ-साथ नगर साहू संघ राजनांदगांव में समाज को सुदृढ़ करने हेतु चर्चा हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Aaj ka Rashifal 03 July: वृषभ और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा सफलता का साथ; जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार दिनांक 15/07/2026 तक सामाजिक गणना का व सदस्यता शुल्क जमा करने तथा दिनांक 10 जुलाई तक प्रतिभा सम्मान बच्चों व सामाजिक जनों का चयन कर सूची नगर साहू संघ को सौंपने तथा 19 जुलाई (रविवार) को सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

अंबुजा सीमेंट बलौदाबाजार में कांट्रेक्टर्स को कर रहा सुदृढ़

उक्त बैठक में नगर साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू, संगठन सचिव लेखेन्द्र साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल किशोर साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक साहू, मंडल अध्यक्षगण डी.डी. साहू, राधेश्याम साहू, प्रभात साहू, मंडल उपाध्यक्ष पंकज साहू, उमेश साहू, अनिल साहू, विजय साहू, पूर्व सचिव डॉ. दुलेश्वर साहू, शालिक राम, संतोष, रुप नारायण, केवल, देवलाल, मनोज गजबल्ला तथा अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सचिव नरेश गजीर द्वारा दिया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका