जॉब - एजुकेशन

Sarkari Naukri 2026 : फार्मेसी और मेडिसिन ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी! UPSC ने निकाली 186 ड्रग्स इंस्पेक्टर भर्ती, जानें सैलरी और योग्यता

Sarkari Naukri 2026 : अगर आपने फार्मेसी या मेडिसिन की पढ़ाई की है और केंद्र सरकार में गजेटेड (Gazetted) अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग्स इंस्पेक्टर के 186 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक है. ऐसे में आइए जानते हैं इस पदे के लिए योग्यता क्या चाहिए और सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.

Vaibhav Suryavanshi Debut : टीम इंडिया में डेब्यू का सपना हुआ पूरा! वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले किसे सुनाई खुशखबरी? BCCI का VIDEO वायरल

वैकेंसी और उम्र सीमा

इस भर्ती में कुल 186 पदों को अलग-अलग कैटगरी के हिसाब से बांटा गया है:

  • सामान्य वर्ग (UR): 55 पद
  • EWS: 41 पद
  • OBC: 39 पद
  • SC: 35 पद
  • ST: 16 पद
  • दिव्यांग (PwBD): 08 पद

उम्र सीमा

सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. OBC वर्ग को 3 साल (33 वर्ष तक) और SC/ST वर्ग को 5 साल (35 वर्ष तक) की छूट मिलेगी. सरकारी कर्मचारियों और एक्स-सर्विसमैन को भी नियमानुसार छूट दी जाएगी.

जरूरी योग्यता और सैलरी

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस पद के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फार्मेसी (Pharmacy), फार्मास्युटिकल साइंसेस या मेडिसिन (Clinical Pharmacology या Microbiology स्पेशलाइजेशन के साथ) में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए.

सैलरी और सुविधाएं

सेलेक्टेड कैंडिडेट को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे-मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत बेहतरीन सैलरी और केंद्र सरकार के सभी भत्ते मिलेंगे. शुरुआती पोस्टिंग नई दिल्ली स्थित CDSCO हेडक्वार्टर में होगी, लेकिन बाद में पूरे भारत में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है. इसमें 2 साल का प्रोबेशन पीरियड भी शामिल है.

काम क्या करना होगा?

एक ड्रग्स इंस्पेक्टर का काम बहुत जिम्मेदारी भरा होता है. उन्हें दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्रियों की जांच करनी होती है, दवाओं की टेस्टिंग और उनके स्टैंडर्ड को चेक करना होता है. नकली दवाओं के मामलों की जांच करना और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करना भी इन्हीं की जिम्मेदारी होती है.

आवेदन कैसे करें और कितनी है फीस?

उम्मीदवारों को UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in/ora/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. आवेदन के दौरान फोटो, लाइव फोटो और प्लेन पेपर पर काली स्याही से लगातार तीन बार किए गए सिग्नेचर को अपलोड करना जरूरी है. साथ ही पहचान पत्र के तौर पर आईडी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

आवेदन फीस कितनी होगी

  • सामान्य/OBC/EWS: मात्र 25 रूपये
  • महिला/SC/ST/दिव्यांग: कोई फीस नहीं

Ketan Agarwal Murder Case: पोते के निधन के सदमे से टूटा परिवार, केतन अग्रवाल के दादा ने भी दुनिया को कहा अलविदा

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों को उनके फॉर्म और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. लेकिन अगर आवेदनों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, तो UPSC एक लिखित रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) भी आयोजित कर सकता है. इंटरव्यू कुल 100 नंबर का होगा, जिसमें पास होने के लिए सामान्य वर्ग को कम से कम 50 नंबर लाने होंगे.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper