छत्तीसगढ़

दिवंगत साथियों की स्मृति में भजनों से गूंजा वृन्दावन हॉल, सुरमई शाम में दी गई श्रद्धांजलि

हमारी फोरम द्वारा दिवंगत साथियों की स्मृति में 2 जुलाई संध्या 5बजे से वृन्दावन हाॅल में भजन संध्या आयोजित की गयी थी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्री प्रदीप श्रीवास्तव (से.निवृत्त उप संचालक दूर दर्शन),विशिष्ट अतिथि श्री मनमथ शर्मा जी तथा श्री अजय काले अध्यक्ष महाराष्ट्र मंडल उपस्थित हुये,कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के डाॅ.श्री चितरंजन कर जी ने की ,हल्की बारिश के कारण कार्यक्रम की शुरूवात में थोड़ा विलम्ब हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अगर करना है ट्रेन से सफर, पहले जान लें: 216 स्पेशल ट्रेनों की नई तारीखें, रूट और बुकिंग अपडेट

मां सरस्वती पूजन अतिथियों ,फोरम सदस्यों द्वारा किया गया ,सरस्वती वंदना सुरिली मधुर आवाज में मैडम किरण पिल्लै जी ने गाया।

कार्यक्रम के अतिथियों ने श्रद्धांजली भाषण दिया,फोरम अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार ने दिवंगत साथियों के द्वारा फोरम के लिये किये गये योगदान की याद दिलाई प्रशंसा की।

भजन संध्या कार्यक्रम की शुरुवात डाॅ.चितरंजन कर जी द्वारा गाये सुमधुर गीतों से हुई ,श्री सुभाष वर्मा जी ,श्री मनोहर ठाकुर श्री घनश्याम शर्मा जी,श्री राजकुमार शुक्ला जी सचिव के अलावा श्रीमती शीलू पटनायक जी,श्रीमती किरण पिल्ले जी ,श्री राजेन्द्र शर्मा जी ने बहुत सुन्दर कर्ण प्रिय भजनों की प्रस्तुती से सभागार में उपस्थित श्रोताओं को भक्तिभाव में बांधकर वाह वाही की तालियां बटोरी, दिवंगत सदसयों के परिवार जनों ने भी फोरम का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार शुक्ला जी फोरम सचिव ने किया।

दिवंगत साथियों को दो मिनट मौन श्रद्धांजली पश्चात, सचिव श्री राजकुमार शुक्ला जी ने सभी लोगों को भोजन हेतु भोजन कक्ष में आमंत्रित किया।

Chhattisgarh Rain Alert: आज भी बरसेंगे बादल! रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश की चेतावनी, दो दिन बाद राहत के आसार

श्रीमती सरोज सैफी उपाध्यक्ष, श्री एच.एन.राणा जी,कोषाध्यक्ष 

श्री पी.के.चटर्जी जी,श्री नितीश श्रीवास्तव जी,श्री राकेश खरे जी श्री कामले जी, आप सभी कार्यकारिणी के साथियों ने एक जुटता के साथ भजन संध्या के कार्यक्रम को सौहार्द्रपूर्ण, शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में भरपूर योगदान किया धन्यवाद ।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका