छत्तीसगढ़

तकनीकी कारणों और बारिश से रायपुर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील

रायपुर : सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि अत्यधिक वर्षा के दौरान चंदनीडीह मार्ग से रायपुर आने वाले मार्ग पर नाले के पानी के उफान पर आने तथा मार्ग में विद्यमान कुछ तकनीकी कारणों के चलते इस मार्ग पर यातायात का संचालन प्रभावित होकर जाम एवं धीमी गति (Slow Traffic) की स्थिति निर्मित हो जाती है।

सीएम साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

ऐसी परिस्थितियों में नागरिकों से अनुरोध है कि—

– अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का यथासंभव उपयोग करें।
– यदि उक्त मार्ग से यात्रा करना आवश्यक हो, तो पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से प्रस्थान करें, ताकि अनावश्यक विलंब एवं असुविधा से बचा जा सके।
– वर्षा के दौरान वाहन सावधानीपूर्वक एवं नियंत्रित गति से चलाएँ तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
– किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें तथा अन्य वाहन चालकों का भी सहयोग करें।

EPF Rule 2026: क्या अब बढ़ जाएगी आपकी इन-हैंड सैलरी? जानें 1800 रुपये PF नियम से किसे होगा सीधा फायदा

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper