छत्तीसगढ़

श्री शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया 

रायपुर – श्री शेख समी उर रहमान ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पद भार आज दिनांक 13 जुलाई’ 2026 को डॉ.सुस्कर विपुल विलासराव से ग्रहण किया । पूर्व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, डॉ.सुस्कर विपुल विलासराव का स्थानांतरण रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर हुआ है । श्री शेख समी उर रहमान 2015 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी है । श्री रहमान इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे ।

सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद लंबित विभागीय जांच पर बड़ा फैसला, जीएडी ने जारी किए नए नियम

श्री रहमान भारतीय रेलवे परिचालन सेवा (आईआरटीएस) के 2015 बैच के अधिकारी है । श्री शेख समी उर रहमान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के पद पर पदस्थापना के पूर्व वे पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व वे सहायक परिचालन प्रबंधक (AOM), मंडल परिचालन प्रबंधक (DOM) तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी (Sr. DSO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।

अपने कार्यकाल के दौरान श्री रहमान ने यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए अनेक नवाचार किए । उनके नेतृत्व में वाराणसी मंडल ने विभिन्न वाणिज्यिक पहलों के माध्यम से उल्लेखनीय अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया, जिसके लिए उन्हें वर्ष 2024 में भारतीय रेल का प्रतिष्ठित “अति विशिष्ट सेवा पुरस्कार (Ati Vishisht Seva Puraskar)” भी प्राप्त हुआ ।

Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

मूलतः छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी श्री रहमान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), रायपुर से सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है। वर्ष 2016 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेल यातायात सेवा में चयनित होने के उपरांत उन्होंने 14 दिसंबर 2016 को भारतीय रेल में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं ।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper