छत्तीसगढ़

ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 3668 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

रविवार की रात्रि 35 वाहन चालक नशे में वाहन चलाते पकड़े गए

रायपुर शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, आम नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तारकेश्वर पटेल बने DCP सेंट्रल, दीपमाला को मिली नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी

इसी अभियान के तहत 12 जुलाई 2026 की रात्रि श्री सतीष कुमार ठाकुर सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम द्वारा शहर के 09 प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर मशीनों की सहायता से वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें 27 कार,03 पिकअप,03 दोपहिया एवं 02 ई रिक्शा कुल 35 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

यातायात पुलिस द्वारा वर्षभर नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के परिणामस्वरूप अब तक कुल 3668 नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। यह अभियान केवल चालानी कार्यवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 

नशे की अवस्था में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसी स्थिति में चालक की निर्णय क्षमता, प्रतिक्रिया समय तथा वाहन पर नियंत्रण प्रभावित हो जाता है, जिससे स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं का जीवन भी गंभीर खतरे में पड़ जाता है। इसी कारण यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के मामलों में शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

 

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्होंने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया है तो किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। आवश्यकता होने पर सार्वजनिक परिवहन, टैक्सी अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य की सहायता लें। जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त रायपुर के निर्माण में अपना सहयोग दें।

Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

यातायात पुलिस का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका