
भारत के बाद पाकिस्तान में भी छाया ‘रामायणम्’ का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
ट्रेलर की रिलीज के बाद से रणबीर कपूर रामायणम् की खूब चर्चा हो रही है. इस फिल्म को दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. रामायणम् का ट्रेलर देखने के बाद लोग अपना-अपना रिव्यू दे रहे हैं. पाकिस्तान में भी रणबीर कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर खूब देखा जा रहा है. पाकिस्तान के लोग भी रामायणम् के ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. खास बात यह है कि पाकिस्तान में भी राम की कहानी पर आधारित रामायणम् के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तंबाकू पर छत्तीसगढ़ का ‘कड़ा प्रहार’, 14,948 शिक्षण संस्थान हुए तंबाकू मुक्त
पाकिस्तान में छाई रामायणम्
पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर माविया उमर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर पर अपना रिएक्शन शेयर किया. अपने वीडियो में उन्होंने कहा, ‘एक पाकिस्तानी दर्शक के तौर पर मैं कहूंगा कि रामायणम् का ट्रेलर आ गया है, और भारत और बॉलीवुड के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है? बस सोचिए कि फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये है, और साफ दिख रहा है कि फिल्म को कितने बड़े पैमाने पर बनाया गया है. VFX बहुत महंगे हैं; उन्होंने VFX के लिए हॉलीवुड के लोगों को बुलाया है. और यह भारतीय सिनेमा और हिंदू धर्म का इतिहास है, लेकिन एक पाकिस्तानी होने के नाते मैं कह रहा हूं,’मैं ट्रेलर देखकर एक्साइटेड हो गया हूं’.
ट्रेलर का जमकर तारीफ
माविया उमर फारूकी ने यश और रणबीर कपूर की तारीफ की, खासकर ट्रेलर में उनके एंट्री सीन की. उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इंडियन हिस्ट्री में कभी कोई ऐसी फिल्म बनी है जिसका बजट 1000 करोड़ रुपये हो, जिसमें दो फिल्में ब्लॉकबस्टर बनी हों. और देखने के लग भी रहा है, कि क्या कैमरा इस्तेमाल किया है, इतना डीप ट्रेलर बनाया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि एक्टिंग के मामले में रणबीर कपूर और यश में से कौन जीतेगा.’ हालांकि, कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट्स में उन्हें सही किया, यह बताते हुए कि फिल्म का रिपोर्टेड बजट 4000 करोड़ रुपये है, न कि 1000 करोड़ रुपये.
रावण ले हासिल की सुर्खियां
एक और पाकिस्तानी यूट्यूबर, हसनात खान ने भी रामायणम् के ट्रेलर की तारीफ की. विज़ुअल्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘रावण जबरदस्त लग रहा है यार. क्या कमाल का ट्रेलर है. उन्होंने एनिमेशन, CGI और स्टंट्स पर बहुत अच्छा काम किया है. सभी विज़ुअल्स बहुत अच्छे हैं.’ वह ट्रेलर से काफी प्रभावित दिखे और कई एक्शन और फाइट सीन पर बार-बार ‘वाह’ कहते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी.
सीता की एंट्री कमाल
एक और पाकिस्तानी यूट्यूबर, ‘पाकिस्तानी रिएक्शन बॉय’ ने कहा, ‘रावण और रणबीर कपूर की एंट्री जबरदस्त थी. सीता की एंट्री तो कमाल की थी. वह बहुत दिव्य लग रही थीं. हमें रामायणम् में कई ऐसी चीजें देखने को मिलेंगी जो हमने पहले नहीं देखी थीं. यश का लुक बहुत बढ़िया था. ट्रेलर शानदार था.’ एक और पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ‘ईमान मोअज्जम एंटरटेनमेंट’ ने कहा, ‘सीता के रोल में साई पल्लवी बहुत खूबसूरत लग रही हैं. उनमें सादगी और पारंपरिक लुक साफ दिख रहा है. कुल मिलाकर VFX और म्यूजिक बहुत अच्छे हैं.’

