छत्तीसगढ़

फ्रेंडशिप डे पर सिंधी साहिती बिरादरी मंडल ने टीला डैम में मनाया

रायपुर, 2 अगस्त। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा टीला डैम में एक भव्य पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। सुबह से लेकर शाम तक चले इस आयोजन में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
मंडल के अध्यक्ष श्री दिलीप इसरानी जी ने बताया कि कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए, विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए तथा सभी ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट नाश्ते, दोपहर के भोजन एवं शाम की चाय का आनंद लिया। पूरे दिन मित्रता, पारिवारिक सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्य सुखद एवं अविस्मरणीय यादों के साथ अपने-अपने घर लौटे।

कार्यक्रम के प्रभारी श्री अशोक इसरानी ने पूरे आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन एवं समन्वय किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री हरीश अजवानी, श्री अजीत मोटवानी, श्री ऋतुराज पेशवानी, श्री सुनील अजवानी, श्री नरेश लालवानी, श्री सेवाराम हेमानी, श्री सोनू गोवानी, श्री अनिल हेमानी , श्री मोहन तहलियानी तथा श्री नानक लालवानी का विशेष सहयोग रहा।
महिला सदस्यों में श्रीमती भावना खेमानी, श्रीमती रिया अजवानी, श्रीमती कनक खेमानी, श्रीमती दिशा खेमानी, श्रीमती मनीषा इसरानी तथा श्रीमती पेशवानी की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं सफल बनाया।

Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: भव्य होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन समारोह, जानें भारत में कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

अंत में मंडल के अध्यक्ष श्री दिलीप इसरानी जी ने सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन समाज में प्रेम, एकता, सहयोग और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं तथा भविष्य में भी सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा इसी प्रकार के सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका