छत्तीसगढ़

CG News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग फरार

महासमुंद : जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग  फरार हो गए. सभी करीब 2 से 3 बजे के बीच खिड़की की ग्रील तोड़कर परिसर से भाग निकले. इस घटना के बाद अब संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस संप्रेक्षण गृह से भागे लड़कों की तलाश में जुट गई है.

Commonwealth Games 2026 Closing Ceremony: भव्य होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन समारोह, जानें भारत में कितने बजे शुरू होगी क्लोजिंग सेरेमनी

जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे. इनमें एक बालक दुष्कर्म, दो चोरी के मामलों में निरुद्ध थे, जबकि अन्य पर एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. फरार नाबालिगों का संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और ओडिशा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे परिसर की जांच की जा रही है. फरार बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है.

सुहिणी सोच का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ कार्यक्रम बना रिश्तों की मिठास और संस्कृति का शानदार उत्सव

गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चे फरार होने की घटना सामने आई थी. एक बार फिर हुई इस घटना ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका