छत्तीसगढ़

प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से की सौजन्य भेंट

पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरित अभियान को लेकर हुई सार्थक चर्चा

रायपुर : प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष *मोहन वर्ल्यानी* ने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री *माननीय श्री भूपेश बघेल जी* से दिल्ली एयरपोर्ट पर सौजन्य एवं आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में *पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, हरियाली संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता* को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! राजधानी का तापमान 6 डिग्री बढ़ा, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

मुलाकात के दौरान मोहन वर्ल्यानी ने प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं अभियानों की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को दी।

इस अवसर पर श्री भूपेश बघेल जी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए* प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Seasonal Illness Symptoms : बदलते मौसम में इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी

मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से हुई यह आत्मीय मुलाकात एवं पर्यावरण विषयों पर चर्चा उनके लिए उत्साहवर्धक रही। उन्होंने पर्यावरण के प्रति उनके स्नेह, सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper