छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! राजधानी का तापमान 6 डिग्री बढ़ा, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. सक्रिय मानसून से पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें प्रतिशत की कमी है. इस बीच राजधानी रायपुर में एक दिन में छह डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई इलाकों में आज बारिश की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री राजनांदगांव और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.

Seasonal Illness Symptoms : बदलते मौसम में इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, लंबे समय तक रह सकती है बीमारी

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उसी इलाके में बना हुआ है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है. इसके अगले 2 दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है.

Land Registry Dispute: आदिवासी के नाम जमीन खरीदकर गैर-आदिवासी नहीं कर सकेंगे कब्जा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 5 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper